लखनऊ शहर को प्रदूषणमुक्त शहर बनाना है। कभी अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के लिए दुनिया भर में मशहूर नवाबों की यह नगरी आज प्रदूषण की राजधानी बन गई है। इतनी अधिक गाडियां हो गई हैं कि अब सडकों पर चलना मुश्किल हो गया है। ट्रैफिक जाम, ध्वनि, वायु और जल प्रदूषण ने शहर की आवोहवा में जहर घोल दिया है। अब साइकिल की सवारी अपनाकर ही शहर की बिगडती सूरत को बचाया जा सकता है और इसके लिए अखिलेश सरकार को सप्ताह में एक दिन साइकिलिंग डे घोषित करना चाहिए।
वाकई ये सुझाव बहुत अच्छा है। अगर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यह पहल करते हैं तो देश के दूसरे राज्यों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी और शहरों की सूरत भी काफी बदल जायेगी।
ReplyDelete